केकड़ी, 7 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री दिगंबर जैन महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह निवर्तमान अध्यक्ष टीना छाबड़ा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सीमा शाह को अध्यक्ष, शालिनी सेठी को मंत्री, किरण गंगवाल को कोषाध्यक्ष एवं सुनीता पाटनी व नीता कटारिया को सांस्कृतिक मंत्री की शपथ दिलाई गई। समारोह में पर्यूषण पर्व के दौरान 10 उपवास करने पर किरण गंगवाल व गुड्डी पाटनी एवं पांच उपवास करने पर सुनीता कासलीवाल का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष टीना छाबड़ा एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्य किरण गंगवाल, उषा पाटनी, सीमा शाह व सुमन सोगानी का भी सम्मान किया गया।
गेम्स में दिखाई उत्सुकता समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हाउजी में सुमन सोमानी, प्रभा पाण्ड्या, मंजू अजगरा, रीना गदिया एवं ज्योति पाटोदी विजेता रही। डांडिया प्रतियोगिता में अलका सोगानी, संतोष पांड्या, ज्योति लुहाडिया व ज्योति पाटोदी विजेता रही। शुरुआत में ज्योति पाटोदी ने मंगलाचरण एवं निशा पाटोदी व रीना गदिया ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन सुनीता पाटनी ने किया। कार्यक्रम में मंडल की अनेक सदस्याओं ने सहभागिता निभाई।
सीमा शाह ने संभाली महिला मण्डल की बागडोर, अन्य पदाधिकारियों ने भी ली शपथ
