Thursday, June 19, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिसुहागिनों ने चन्द्रमा से मांगा अमर सुहाग, अर्घ्य देकर की सलामती की...

सुहागिनों ने चन्द्रमा से मांगा अमर सुहाग, अर्घ्य देकर की सलामती की कामना

केकड़ी, 13 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कस्बे में करवा चौथ का पर्व गुरुवार को परंपरागत उल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखा, मेहन्दी लगाई व षोडश श्रृंगार कर चंद्रोदय पर चंद्र दर्शन कर व्रत खोला। करवा चौथ माता की कथा सुनी व मंगल गीतों की स्वरलहरियां बिखेरते हुए पति की दीर्घायु की कामना की। सुहागिनों ने व्रत के दौरान परिवार की खुशहाली की मंगल कामना की। सुहाग के लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनें काफी उत्साहित नजर आई।

RELATED ARTICLES