Friday, March 14, 2025
Homeराजनीतिपीले चावल बांट कर आमसभा में आने के लिए न्योता, व्यक्तिगत जनसम्पर्क...

पीले चावल बांट कर आमसभा में आने के लिए न्योता, व्यक्तिगत जनसम्पर्क पर जोर

केकड़ी, 16 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा का समापन 18 दिसंबर को होगा। इस मौके पर विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा। आमसभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया समेत कई बड़े नेता संबोधित करेंगे। आमसभा की तैयारियों को लेकर बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है। आमसभा में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजारों का दौरा किया तथा पीले चावल बांट कर आमसभा में आने का न्योता दिया। आमसभा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी इंदु शेखर शर्मा, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, पूर्व विधायक शत्रुघ्न गौतम, पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़ व मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने विभिन्न सुझाव दिए।

आमसभा स्थल व कस्बे में लगाएंगे पार्टी के झण्ड़े—बैनर महामंत्री रामबाबू सागरिया ने बताया कि आमसभा से एक दिन पहले युवा मोर्चा के नेतृत्व में वाहन रैली निकाल कर प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसी के साथ शहर तथा आमसभा स्थल को पार्टी के झंडे, बैनर से सुसज्जित किया जाएगा। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, पार्षद मिश्रीलाल डसाणियां, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचदांनी, कन्हैयालाल जेतवाल, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, पूर्व पार्षद ज्ञानप्रकाश राठी, आईटी प्रमुख जिला देहात महेश बोयत, महामंत्री अर्जुनसिंह शक्तावत, गोविंद जैन, घनश्याम वैष्णव आदि ने भी चर्चा में भाग लिया।

ये रहे बैठक में मौजूद बैठक में पूर्व विधायक गोपाल धोबी, जिला उपाध्यक्ष रिंकू कंवर राठौड़, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, महामंत्री कमल सांखला, मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण माली, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, जिला महामंत्री देवव्रत सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, मंडल मंत्री सुरेश सैन, प्रीतम जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी, पार्षद लोकेश साहू, सुरेश बोयत, कैलाश चौधरी, सुरेश साहू, पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, रोहन राठी, विनोद विजय, महेश नायक, शंकर लक्षकार, पप्पू माली, विनोद गोठरवाल, दशरथ साहू, श्यामसुंदर शास्त्री, देवेन्द्र सिंह राठौड़, मुन्ना सरकार, महावीर राठी, दीपक जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES