Friday, June 20, 2025
Homeराजनीतिसरकार बनाने में नव मतदाताओं की भूमिका अहम, समझाना होगा लोकतंत्र का...

सरकार बनाने में नव मतदाताओं की भूमिका अहम, समझाना होगा लोकतंत्र का महत्व

केकड़ी, 22 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा के प्रदेशव्यापी नव मतदाता अभियान का शुभारम्भ जयपुर रोड पोकी नाडी स्थित बालाजी मंदिर में किया गया। इस अवसर पर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, भाजयुमो देहात जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन गोयर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, नवमतदाता अभियान के जिला संयोजक रोहित जांगिड़, विधानसभा संयोजक भागचंद चौधरी, सह संयोजक दुर्गेश प्रजापत व सोनाली भटनागर, केकडी संयोजक रोहन राठी व सह संयोजक मोहित शर्मा, गणेश चौकी मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा व सरवाड़ अध्यक्ष प्यारेलाल खींची मंचासीन रहे।

दीप प्रज्जवलन से हुई शुरुआत समारोह की शुरुआत में अतिथियों ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार बनाने में नव मतदाताओं की भूमिका अहम है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना होगा। अभियान के प्रथम चरण में सार्वजनिक स्थानों पर, दूसरे चरण में शिक्षण संस्थानों में तथा तीसरे चरण में घर—घर जाकर नाम जुड़वाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने 38 नव मतदाताओं का तिलक व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। संचालन मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया। इस मौके पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आचार्यश्री से लिया आशीर्वाद भाजपा नेताओं ने रामद्वारा में विराजित अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के जगतगुरु आचार्य रामदयाल महाराज के दर्शन किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, भाजयुमो देहात जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी, मंडल उपाध्यक्ष धनराज कच्छावा, विनोद विजय, दुर्गेश प्रजापत, मनोज कुमावत, राजेंद्र चौधरी, धनराज नायक सहित कई जने मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES