Thursday, June 19, 2025
Homeराजनीतिसमर्पण निधि अभियान के तहत भाजपा ने की बूथ संयोजक व बूथ...

समर्पण निधि अभियान के तहत भाजपा ने की बूथ संयोजक व बूथ प्रभारियों की नियुक्ति

केकड़ी, 9 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी समर्पण निधि अभियान के तहत शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने केकड़ी शहर के सभी बूथों पर बूथ संयोजक व बूथ प्रभारी नियुक्त किए है। मण्डल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत ने बताया कि बूथ संख्या 120 में मिश्रीलाल डसानिया व रामबाबू सागरिया, बूथ 121 में धनराज नायक व सत्यनारायण चौधरी, बूथ 122 में अनिल राठी व अर्जुन सिंह शक्तावत, बूथ 123 में अजय सिंह व हरीश गोपलान, बूथ 124 में महावीर शर्मा व विनोद विजय, बूथ 125 में दशरथ साहू व कमल सांखला, बूथ 126 में नंदकिशोर जेतवाल व रामकिशन गुर्जर, बूथ 127 में मनोज कुमावत व पूनम कंवर, बूथ 128 में मनोज कुमावत व रितेश जैन, बूथ 129 में भंवरसिंह वर्मा व सत्यनारायण माली, बूथ 130 में प्रीतम जैन व ज्ञान प्रकाश राठी एवं बूथ 131 में सुरेश चौधरी व प्रीतम जैन को क्रमश: बूथ संयोजक व बूथ प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इन बूथों पर भी हुई नियुक्ति इसी प्रकार बूथ 132 में संजय बेनीवाल व रामदेव माली, बूथ 133 में कैलाश चौधरी व दीपक जैन, बूथ 134 में रशीद शेख व सज्जू मंसूरी, बूथ 135 में रितेश जैन व राजराजेश्वर व्यास, बूथ 136 में सुरेश साहू व सत्यनारायण माली, बूथ 137 में लोकेश साहू व महावीर साहू, बूथ 138 में अमन सोनी व दानवीर जीनगर, बूथ 139 में सुरेश सेन व बलराज मेहरचंदानी, बूथ 140 में रामबाबू सागरिया व गजेंद्र पाराशर, बूथ 141 में पप्पू माली व सीताराम मुनिया, बूथ 142 में हितेश व्यास व हर्ष व्यास, बूथ 143 में सुरेश बोयत व धनराज कच्छावा, बूथ 144 में सत्तू माली व राजेंद्र चौधरी, बूथ 145 में राजेंद्र चौधरी व धनराज चौधरी, बूथ 146 में अनीता राठी व रोहित जांगिड़ एवं बूथ संख्या 147 में अमन सोनी व बंटी माली को क्रमश: बूथ संयोजक व बूथ प्रभारी नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES