Wednesday, April 30, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिदादा के फागोत्सव में नजर आएगा श्रद्धा व भक्ति का अनूठा संगम,...

दादा के फागोत्सव में नजर आएगा श्रद्धा व भक्ति का अनूठा संगम, तीन दिन चलेगा आयोजन

केकड़ी, 1 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): प्रत्यक्ष प्रभावी नूतन जैन निर्माता युग प्रधान दादा श्री जिन कुशल सुरी गुरुदेव की प्रत्यक्ष दर्शन स्थली मालपुरा तीर्थ में 690वें दर्शन दिवस पर 06, 07 व 08 मार्च 2023 को भव्य होली मेले का आयोजन किया जाएगा। स्वर्गीय उमराव देवी दूनीवाल—स्वर्गीय शिवराज दूनीवाल एवं स्वर्गीय शांतिलाल दूनीवाल के परिवारजन की ओर से श्री जिन कुशल सुरी दादाबाड़ी मालपुरा (टोंक) में आयोजित तीन दिवसीय होली मेले के दौरान श्रद्धा व भक्ति का अनूठा संगम नजर आएगा। इस दौरान विविध धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजक एवं ग्राम पंचायत सराना के सरपंच नीलम दूनीवाल ने बताया कि महोत्सव के सभी कार्यक्रम साध्वी शुभदर्शना, साध्वी डॉ. समकित प्रज्ञा एवं साध्वी स्वस्ति प्रज्ञा के पावन सानिध्य में आयोजित होंगे।

जन—जन की आस्था के केन्द्र श्री जिन कुशल सुरी गुरुदेव के चरण चिन्ह।

महोत्सव की शोभा सुप्रसिद्ध विधिकारक इंदौर निवासी रत्नेश भाई के निर्देशन में 06 मार्च 2023 को सुबह वर्धमान शक्रस्तव महाअभिषेक का आयोजन किया जाएगा। दोपहर में तप साधिका उर्मिला देवी दूनीवाल के वर्षीतप की अनुमोदनार्थ सांझी का कार्यक्रम होगा। 07 मार्च 2023 को सुबह 8 बजे पक्षाल पूजा, 10 बजे गुरुदेव पूजन, 11.30 बजे व सायं 5 बजे साधर्मी वात्सल्य, सायं 5.30 बजे से मरगम डांस एकेडमी द्वारा भव्य नृत्य भक्ति संध्या एवं रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में बैंगलुरु के विपिन पोरवाल, मुम्बई के विक्की डी. पारेख, इन्दौर के लवेश बुरड़ एवं रायपुर के अंकित लोढ़ा भजनों की रसगंगा बहाएंगे। 08 मार्च 2023 को सुबह 6 बजे भक्तामर पाठ व गुरु इकतीासा, सुबह 8 बजे नवकारसी, 8 बजे पक्षाल पूजा, 9 बजे स्नात्र पूजा, 10.30 बजे दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा एवं 11.30 बजे साधर्मी वात्सल्य का आयोजन होगा।

आयोजक परिवार सम्पूर्ण होली मेले का लाभ सराना निवासी स्वर्गीय उमराव देवी दूनीवाल—स्वर्गीय शिवराज दूनीवाल एवं स्वर्गीय शांतिलाल दूनीवाल के परिवारजन ने लिया है। जिसमे उर्मिला देवी, अशोक—सरिता, नीलम—शालू, अमित—रेनु, सुमित—आस्था, अंजलि, मोक्षा, प्रेक्षा, दक्ष, आरविक, आराधिका, प्रिशा, आराध्य एवं समस्त दूनीवाल परिवार शामिल है। आयोजन को यादगार बनाने के लिए मदनलाल, तेजराज, रिखबचन्द, महावीर, ज्ञानचन्द, नेमीचन्द, पदमचन्द, महेन्द्र, पंकज दूनीवाल, मदनलाल बुरड़ एवं विमलादेवी—राजेन्द्र लोढ़ा समेत समस्त दूनीवाल परिवार तन मन धन से जुटा हुआ है।

RELATED ARTICLES