Friday, March 14, 2025
Homeक्राइम न्यूजकुएं में डूबने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

कुएं में डूबने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

केकड़ी, 16 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): समीपवर्ती कोहड़ा में कुएं में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। कोहड़ा निवासी सीताराम बागरिया पुत्र अर्जुन बागरिया बीती रात अपने परिवारजन के साथ खेत में सरसों निकलवा रहा था। देर रात को उसकी पत्नी व बच्चे अपने घर चले गए तथा सीताराम चौकीदारी के लिए वहीं रूक गया। सुबह घर नहीं पहुंचने पर परिवारजन ने ग्रामीणों के सहयोग से सीताराम की तलाश शुरु की। शाम चार बजे ग्रामीणों को कुएं में सीताराम का शव नजर आ गया।

सरपंच ने दी पुलिस को सूचना युवक का शव कुएं में मिलने की जानकारी मिलते ही कोहड़ा सरपंच श्रवणलाल बलाई, उप सरपंच रामावतार कुमावत, भगवान सिंह, राजेन्द्र माली आदि मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना का पता चलते ही सदर थाना पुलिस के हैड कान्स्टेबल लादूराम मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवा कर केकड़ी स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह होगा।

RELATED ARTICLES