Wednesday, April 30, 2025
Homeराजनीतिरघु शर्मा के प्रयास लाए रंग, मुख्यमंत्री ने की केकड़ी को जिला...

रघु शर्मा के प्रयास लाए रंग, मुख्यमंत्री ने की केकड़ी को जिला बनाने की घोषणा

केकड़ी, 17 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आखिरकार वह घड़ी आ ही गई। जिसका केकड़ी क्षेत्र के लोगों को लम्बे समय से इंतजार था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विनियोग विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए केकड़ी को जिला बनाने की घोषणा की तो लोगों की खुशी का पारावार नहीं रहा। गुजरात कांग्रेस प्रभारी, पूर्व काबीना मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. रघु शर्मा के प्रयासों से केकड़ी क्षेत्र के लोगों को यह बड़ी सौगात मिल सकी है। पूरे प्रदेश में विकास पुरुष के रूप में मशहूर डॉ. रघु शर्मा द्वारा दी गई अकेली यह सौगात पुरानी सभी उपलब्धियों पर भारी पड़ गई। गत सोमवार को डॉ रघु शर्मा के नेतृत्व में केकड़ी क्षेत्र के हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक लाख 81 हजार हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपकर जिला बनाने की मांग की थी।

लोगों ने किया खुशी का इजहार जिले की घोषणा होते ही लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी व मुंह मीठा करा कर खुशी का इजहार किया। लोगों ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर खुशी का इजहार करते हुए डॉ. रघु शर्मा का आभार जताया। इस दौरान घण्टाघर चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी की गई। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त जैन, पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, कांग्रेस नेता धर्मीचन्द न्याती, युवा नेता धनेश जैन, रतन पंवार, अजयकांत दाधीच, दिनेश मेवाड़ा, श्यामलाल बैरवा, निर्मल चौधरी, विनय पाण्ड्या समेत अनेक जने मौजूद रहे।


प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी लोगों का कहना रहा कि केकड़ी के जिला बनने से इलाके में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। शिक्षा, चिकित्सा आदि की जिला स्तरीय सेवाएं उपलब्ध होगी। प्रशासनिक कार्यो में तेजी आएगी। जिला बनने के साथ ही क्षेत्र का समुचित विकास संभव हो सकेगा। रोजमर्रा के कामकाज के हिसाब से आसपास के लोगों के लिए भी यह अनुकूल रहेगा। जिला बनने से यहां नए न्यायालय खुलने का रास्ता प्रशस्त होगा। केकड़ी व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र है। जिला बनने से क्षेत्र के किसानों व व्यापारियों को कई फायदे होंगे। रोजमर्रा के कामों के लिए क्षेत्र के लोगों को अजमेर जाने से निजात मिलेगी। जिला बनने से इलाके में रहने वाले लोगों का गौरव बढ़ेगा।

संबंधित समाचार देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें।

फिर हिलोरे मार रही केकड़ी की उम्मीदें, पूरी हुई तो स्थापित होंगे विकास के नए आयाम

जिले की उम्मीद को फिर लगे पंख, रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री से की मांग, कहा— केकड़ी हर दृष्टि से जिले का हकदार…

केकड़ी को जिला बनाने की मांग ने पकड़ी गति, रघु शर्मा ने की हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

जन—जन की है यही पुकार, केकड़ी भी जिला बने अबकी बार

RELATED ARTICLES