Thursday, May 1, 2025
Homeशासन प्रशासनभर्ती प्रक्रिया में संशोधन की मांग, 27 अप्रैल से हड़ताल पर रहेंगे...

भर्ती प्रक्रिया में संशोधन की मांग, 27 अप्रैल से हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी

केकड़ी, 25 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मंगलवार को केकड़ी नगर पालिका में प्रदर्शन किया तथा अधिशासी अधिकारी बसंत कुमार सैनी को ज्ञापन सौंप कर मांगों से अवगत कराया। प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मचारी रैली निकालते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम लिखे ज्ञापन की प्रति सौंप कर सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने सहित विभिन्न मांगों से अवगत कराया। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाए।

भर्ती प्रक्रिया जल्दी पूरी करने की मांग मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा 2023 में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की घोषणा की गई, वह जल्द से जल्द पूरी की जाए। सफाई कर्मचारी वर्षों से ठेका प्रथा में कार्य कर रहा है, उनको सफाई कर्मचारी भर्ती में प्राथमिकता दी जाए। सफाई कर्मचारी भर्ती में आरक्षण प्रणाली लागू ना हो। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो 27 अप्रैल से सम्पूर्ण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर केकड़ी नगर पालिका में कार्यरत अनेक सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES