Wednesday, April 30, 2025
Homeशासन प्रशासनबीट प्रणाली सुदृढ़ बनाने पर जोर

बीट प्रणाली सुदृढ़ बनाने पर जोर

केकड़ी। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने शुक्रवार को केकड़ी शहर थाना पुलिस का निरीक्षण किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कस्बे की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए जल्दी ही पुलिसकर्मियों की नियुक्ति करने के लिए आश्वस्त किया। पुलिस अधिकारियों से चर्चा के दौरान उन्होंने बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, चोरीनकबजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सूचना तंत्र मजबूत बनाने बड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती करने के निर्देश दिए।

केकड़ी में शहर थाना पुलिस का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी विकास शर्मा को गॉर्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हवालात, कार्यालय, मैस, पुलिस आवास सहित पूरे थाना परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़, थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। शर्मा के केकड़ी आगमन पर पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर के बाहर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। 

RELATED ARTICLES