Saturday, March 15, 2025
Homeराजनीतिजन्मदिन के जश्न में योजनाओं का बखान, जिला बनाने पर जताया आभार

जन्मदिन के जश्न में योजनाओं का बखान, जिला बनाने पर जताया आभार

केकड़ी, 03 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू के मुख्य आतिथ्य एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत जैन एडवोकेट की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरु की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी।

केक काटकर दी शुभकामनाएं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केकड़ी को जिला बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद सईद नकवी, भागचंद मूंदड़ा, मूलचंद कोली, धनेश जैन, छोटूलाल कुमावत, सज्जन बोयत, अरिहंत बज, मोड़सिंह राणावत, घनश्याम आचार्य, धन्नालाल डसाणिया, बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, रामलाल कटारिया, लादू माली, राधेश्याम गोपलान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES