Wednesday, April 30, 2025
Homeराजनीतिभाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे बड़गूजर, कार्यकर्ताओं से जीवंत सम्पर्क रखने में...

भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे बड़गूजर, कार्यकर्ताओं से जीवंत सम्पर्क रखने में हासिल थी महारत

केकड़ी, 19 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां शनिवार को केकड़ी के पूर्व विधायक एवं राजस्थान खादी बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूदयाल बड़गूजर की छठी पुण्य तिथि विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। तीनबत्ती चौराहा स्थित नेहरू धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि बड़गूजर भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके कार्यकाल में भाजपा ने नई ऊंचाईयों को छुआ।
पहाड़िया को हरा कर बनाई थी विशिष्ट छवि भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि कार्यकर्ताओं से जीवंत सम्पर्क रखना एवं पार्टी हित में कार्य कराना बड़गूजर की विशेषता रही। पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया जैसे दिग्गज राजनीतिज्ञ को हरा कर बड़गूजर ने एक विशिष्ट छवि बनाई थी। शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने बड़गूजर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संचालन रामबाबू सागरिया ने किया। आभार गिरिराज खटीक ने जताया। इस मौके पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES