Tuesday, January 20, 2026
Homeराजनीतिराजीव गांधी की उपलब्धियों को किया याद, रघु शर्मा ने अर्पित किए...

राजीव गांधी की उपलब्धियों को किया याद, रघु शर्मा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

केकड़ी, 20 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मेें रविवार को पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जयन्ती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी ने अतुलनीय योगदान दिया था। राजीव गांधी ने तकनीक व युवा शक्ति की सहायता से देश विकास का संकल्प लिया और वे इसमें सफल रहे।

जीवनी से लेनी होगी प्रेरणा शर्मा ने कहा कि हमें राजीव गांधी की जीवनी से प्रेरणा लेनी होगी तभी विकास की अवधारणा फलीभूत हो सकेगी। साथ ही युवा शक्ति को देश सेवा के लिए समर्पित रहना होगा तभी देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकेगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता व पीसीसी सदस्य सागर शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, नगर परिषद सभापति कमलेश साहू, युवा नेता धनेश जैन, पार्षद रतन पंवार, राजेश मेघवंशी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।

RELATED ARTICLES