Homeसमाजभंवरलाल बने निर्विरोध अध्यक्ष, अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन

भंवरलाल बने निर्विरोध अध्यक्ष, अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन

केकड़ी, 21 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अग्रवाल समाज संस्था की साधारण सभा लक्ष्मीनाथ मंदिर में आयोजित की गई। सभा के दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय किया गया। आपसी सहमति के बाद कैलाशचन्द गर्ग को संरक्षक, राजेन्द्र प्रसाद चौकड़ीवाल, सत्यनारायण गर्ग व दिनेश चन्द्र गर्ग को सलाहकार, भंवरलाल फतेहपुरिया को अध्यक्ष, शिव प्रकाश गर्ग व सीए दीपक गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद फतेहपुरिया को उपाध्यक्ष, अरविंद अग्रवाल को सचिव एवं दीपक गोयल (अग्रवाल पत्तल दोना भंडार) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। शेष कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष की अनुमति से करने का निर्णय किया गया। इस मौके पर समाज के अनेक जने मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES