केकड़ी, 11 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा 13 सितम्बर को केकड़ी पहुंचेगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठकों का सिलसिला शुरू हो चुका है। भाजपा शहर मण्डल की बैठक में अध्यक्ष अनिल राठी ने बताया कि केकड़ी शहर में यात्रा का स्वागत ब्यावर रोड पर केकड़ाधीश बालाजी मंदिर के मुख्य द्वार पर किया जाएगा। यहां से विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आमसभा स्थल घण्टाघर चौराहा पहुंचेगी। यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के लिए नगर के सभी 40 वार्डों में घर—घर सम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय किया गया है। इसके लिए वार्ड पार्षद, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी व संयोजक आदि को जिम्मेदारियों का वितरण कर दिया गया है।
इन्होंने निभाई सहभागिता बैठक में अजमेर जिला देहात उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, प्रचार प्रसार प्रमुख कृष्णानंद तिवारी, सदारा सरपंच गोविंद जैन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, सोशल मीडिया जिला प्रमुख महेश बोयत, महामंत्री रामबाबू सागरिया, यात्रा युवा संयोजक दुर्गेश प्रजापत, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास, महामंत्री कमल सांखला, जिला किसान मोर्चा मंत्री धनराज चौधरी, पार्षद सुरेश साहू, सुरेश चौधरी, कैलाश चौधरी, सुखलाल चौधरी, लोकेश साहू, मंडल मंत्री प्रीतम जैन, पूर्व पार्षद ज्ञानप्रकाश राठी, रोहन राठी, विनोद विजय, अमन चौधरी, अमराव सिंह सोलंकी, चंन्द्रप्रकाश शर्मा, महावीर राठी, विजय कुमार विजय, मोहित सिखवाल आदि मौजूद रहे।
केकड़ाधीश बालाजी मंदिर के मुख्य द्वार पर होगा परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत, आमसभा स्थल तक निकाली जाएगी विशाल वाहन रैली
