Saturday, March 15, 2025
Homeराजनीतिजादूगर की जादूगरी खत्म होने का समय नजदीक, प्रदेश में चल रही...

जादूगर की जादूगरी खत्म होने का समय नजदीक, प्रदेश में चल रही है परिवर्तन की लहर

केकड़ी, 13 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि राजस्थान पूरे देश में दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न को लेकर नंबर 1 बन चुका है। पेपर लीक मामले में सरकार के मंत्री मलाई खा रहे हैं। वे बुधवार शाम को घण्टाघर चौराहे पर राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में निकाली जा रही भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत आयोजित आमसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब परिवर्तन का समय आ गया है। जादूगर की जादूगरी का समय समाप्त हो चुका है। आमजन परेशान है। लोग आधारभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है। लेकिन अंतविरोधों में घिरी सरकार जनता के हित में निर्णय नहीं कर पा रही। चुनाव से पहले कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ता समेत कई बड़े—बड़े वादे किए गए। लेकिन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई।
केकड़ी: भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते स्थानीय भाजपा के प्रमुख पदाधिकारीगण।

विश्व में बढ़ा भारत का गौरव सिंह ने कहा कि जब से केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार आई है। तब से भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। वर्ष 2014 से पहले एवं वर्ष 2014 के बाद की स्थिति सभी के सामने है। आज पूरा विश्व भारत की तरफ आशा की नजरों से देख रहा है। मोदी ने जो कार्य विश्व जगत के सामने किए है। उसके बाद से विश्व जगत नतमस्तक होकर भारत की बात मान रहा है। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश का मूलभूत ढांचा मजबूत हुआ है। देश में जो तेजी से विकास हुआ है। वह मोदी सरकार की देन है।

31 किलो की माला पहनाकर किया स्वागत सिंह ने कहा कि आज हमारे देश के पीएम की जो अगवानी विदेशों में होती है, पहले कभी नहीं होती थी। आज हम आतंकियों को घर में घुसकर मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसने वाले बच्चों को सरकार वापस ला रही है। पीएम मोदी के शासन काल में यूक्रेन में फंसे 22 हजार बच्चों को सुरक्षित देश में लाया गया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। शुरुआत में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों ने जनरल वीके सिंह का साफा बंधवाकर, 31 किलो की माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर एवं युवा मोर्चा ने तलवार भेंट कर अभिनन्दन किया।
केकड़ी: भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित आमसभा में मंचासीन प्रमुख भाजपा नेता।

इन्होंने किया संबोधित आमसभा को अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल, भाजपा नेता मिथिलेश गौतम, टांकावास सरपंच विजय प्रताप सिंह शक्तावत, प्रधान होनहार सिंह राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। शुरुआत में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सातों मण्डल के प्रमुख पदाधिकारियों ने जनरल वीके सिंह सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी व महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया। आभार देहात जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी ने जताया।

ये रहे मौजूद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, विधायक जोगेश्वर गर्ग, अजमेर देहात खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वीरभद्र सिंह, सदारा सरपंच गोविन्द जैन, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत, पूर्व विधायक गोपाल धोबी, देहात जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, पूर्व प्रधान रिंकू कंवर राठौड़, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, जिला महामंत्री देवव्रत सिंह राठौड़, शहर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।
केकड़ी: भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित आमसभा में मौजूद लोग।

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत परिवर्तन संकल्प यात्रा के केकड़ी शहर की सीमा में प्रवेश करने पर केकड़ाधीश बालाजी मंदिर के मुख्य द्वार पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद भाजयुमो के तत्वावधान में विशाल वाहन रैली निकाली गई। जो ब्यावर रोड, पाल टाकीज रोड, सरसड़ी गेट, खिड़की गेट, सदर बाजार होते हुए आमसभा स्थल घण्टाघर चौराहा पहुंची। वाहन रैली के दौरान विभिन्न संगठनों व नगरवासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

इनकी ओर से हुआ स्वागत केकड़ाधीश बालाजी मंदिर के मुख्य द्वार पर भाजयुमो की ओर से एवं सभा स्थल पर महिला मोर्चा की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके अलावा भाजपा ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से भी अतिथियों का स्वागत किया गया। जनरल वीके सिंह के केकड़ी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया। कार्यकर्ताओं का आमसभा स्थल पर आने का सिलसिला शाम होते ही शुरु हो गया। जो आमसभा शुरु होने तक चलता रहा। इस दौरान घण्टाघर चौराहे के आसपास काफी चहल पहल नजर आई।
केकड़ी: भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के केकड़ी आगमन पर वाहन रैली निकालते भाजयुमो के कार्यकर्ता।

सुबह सरवाड़ के लिए होगा प्रस्थान केकड़ी में रात्रि विश्राम के बाद परिवर्तन संकल्प यात्रा गुरुवार को सुबह सरवाड़ के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा का नेतृत्व महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी करेंगे। वे सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से अजमेर रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर उतरेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा फडणवीस व जोशी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे यहां से परिवर्तन संकल्प यात्रा के रथ पर सवार होकर सरवाड़ के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां गांधी चौक में आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES