Thursday, March 13, 2025
Homeशासन प्रशासनमनीष त्रिपाठी होंगे केकड़ी के नए पुलिस अधीक्षक, राज्य सरकार ने जारी...

मनीष त्रिपाठी होंगे केकड़ी के नए पुलिस अधीक्षक, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

मनीष त्रिपाठी, आईपीएस (फाइल फोटो)

केकड़ी, 02 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनीष त्रिपाठी केकड़ी के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। वे वर्तमान पुलिस अधीक्षक राज कुमार गुप्ता का स्थान लेंगे। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा ने इस संबंध में सोमवार को एक आदेश जारी किया है। केकड़ी जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी वर्तमान में इंटेलिजेंस जयपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं राजकुमार गुप्ता का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, जयपुर के पद पर किया गया है।

RELATED ARTICLES