केकड़ी, 27 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिलान्तर्गत बोराड़ा थाना क्षेत्र के मुण्डोती ग्राम में हिंसक जानवर के हमले में किसान की मौत हो गई। सूचना मिलन पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। बोराड़ा थानाधिकारी सुमन ने बताया कि मुण्डोती निवासी रामेश्वर खाती पुत्र कल्याण उम्र 75 वर्ष शुक्रवार सुबह खेत पर काम करने गया था। इस दौरान हिंसक जानवर ने रामेश्वर पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
मौके पर हुई मौत ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही रामेश्वर की मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने हिंसक जानवर को भागते हुए देखा है। पुलिस के अनुसार मृतक के शव पर भी किसी जानवर के काटने के निशान है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। क्षेत्र में हिंसक जानवर के मुवमेंट को देखते हुए पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी है।
