Wednesday, April 30, 2025
Homeशिक्षाअवतरण दिवस पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को किया श्रद्धापूर्वक नमन, बच्चों...

अवतरण दिवस पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को किया श्रद्धापूर्वक नमन, बच्चों ने की सामूहिक वन्दना व आरती

केकड़ी, 28 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को संत शिरोमणि दिगम्बर जैन आचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। शुरुआत में आचार्यश्री के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया तथा शिक्षकों व विद्यार्थियों ने सामूहिक वन्दना व आरती की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शरद पूर्णिमा के दिन अवतरित हुए आचार्य विद्यासागर महाराज ने चन्द्रमा की तरह शीतल धवल चांदनी बिखेरते हुए न केवल जैन दर्शन अपितु समस्त प्राणी मात्र के उत्थान के लिए अनवरत ज्ञान की धारा प्रवाहित की है। उनका जीवन जनकल्याण के लिए लगातार तप व साधना में लीन है।

डोंगरगढ़ में चल रहा है वर्षायोग चातुर्मास गौरतलब है कि इस वर्ष आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का ससंघ वर्षायोग चातुर्मास छत्तीसगढ़ राज्य के चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र डोंगरगढ़ में चल रहा है। संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया व सचिव आनन्द सोनी ने आचार्यश्री को कोटि-कोटि नमोस्तु करते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय आध्यात्मिक संत निर्यापक मुनिपुंगव सुधासागरजी महाराज की प्रेरणा से स्थापित हुआ है और वे आचार्य विद्यासागरजी महाराज के सर्वाधिक सुयोग्य व यशस्वी शिष्य हैं।

RELATED ARTICLES