Friday, August 15, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिदेवउठनी एकादशी पर महिलाओं ने श्मशान स्थल पर किया दीपदान, तुलसी की...

देवउठनी एकादशी पर महिलाओं ने श्मशान स्थल पर किया दीपदान, तुलसी की पूजा कर की सुख समृद्धि की कामना

केकड़ी, 23 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सिंधी महिला मंडल की ओर से देवउठनी ग्यारस पर गुरुवार को देवगांव गेट के बाहर स्थित श्मशान स्थल पर दीपदान किया गया तथा तुलसी माता कर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। मीडिया सहायक रामचन्द टहलानी ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

पर्व के महत्व पर डाला प्रकाश दीपदान कार्यक्रम के दौरान पुणे से आए सुरेश महाराज ने श्मशान स्थल पर प्रवचन करते हुए पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देवउठनी ग्यारस पर मोक्ष धाम पर जो जीते जी दीप प्रज्वलित करता है। उसके जीवन में हर दिन हर पल दीपक की रोशनी कायम रहती है। ग्रंथों में भी इसकी बड़ी महिमा गाई गई है।

RELATED ARTICLES