Wednesday, April 30, 2025
Homeराजनीतिनगर परिषद उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी विमलादेवी डसाणियां ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ...

नगर परिषद उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी विमलादेवी डसाणियां ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ दाखिल किया नामांकन

केकड़ी, 29 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नगर परिषद केकड़ी के वार्ड नंबर 9 में भाजपा पार्षद मिश्रीलाल डसाणियां के आकस्मिक निधन से खाली हुई सीट पर आगामी 10 जनवरी चुनाव होंगे। उपचुनाव के लिए भाजपा ने डसाणियां की पत्नी विमला देवी डसाणियां को अपना प्रत्याशी बनाया है। विमलादेवी डसाणियां ने शुक्रवार को विधायक शत्रुघ्न गौतम की मौजूदगी में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली को नामांकन पत्र सौंपा।
केकड़ी: रैली के साथ नामांकन दाखिल करने जाती भाजपा प्रत्याशी विमला देवी डसाणियां, साथ में है विधायक शत्रुघ्न गौतम एवं भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक।

ढोल ढमाकों के साथ निकाली रैली नामांकन दाखिल करने से पहले बीजासण माता मंदिर से ढोल ढमाकों के साथ नामांकन रैली निकाली गई। जो उपखण्ड परिसर पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस मौके पर विधायक शत्रुघ्न गौतम, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान रिंकू कंवर राठौड़, अजमेर सीसीबी अध्यक्ष मदनगोपाल चौधरी समेत भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी विमला देवी डसाणियां, साथ में है विधायक शत्रुघ्न गौतम।

ये भी रहे मौजूद इस मौके पर चुनाव प्रभारी सुभाष वर्मा, केकड़ी विधानसभा संयोजक सत्यनारायण चौधरी, जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष किशनलाल डसाणिया, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व पार्षद मनोज कुमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचदांनी, रामनिवास तेली, कन्हैयालाल जेतवाल, बद्री माली, सोशल मीडिया संयोजक महेश बोयत, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, महामंत्री रामबाबू सागरिया, कमल सांखला, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धनराज चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री हनुमान धाकड़, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, जिला मंत्री दमयंती जोशी आदि भी मौजूद रहे।
यह भी देखें…

भाजपा ने जताया विमला पर भरोसा, नामांकन रैली में मौजूद रहेंगे विधायक शत्रुघ्न गौतम


RELATED ARTICLES