Thursday, June 19, 2025
Homeराजनीतिभाजपा विधायक ने कहा गरीब और मध्यम वर्ग को एम्पॉवर करने वाला...

भाजपा विधायक ने कहा गरीब और मध्यम वर्ग को एम्पॉवर करने वाला है बजट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया निराशाजनक

केकड़ी, 01 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को पेश किए गए अंतरिम बजट पर भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने मिली-जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने जहां बजट को विकास करने वाला बताते हुए सराहना की है, वहीं कांग्रेस ने इसे निराशाजनक बताया है। केकड़ी के प्रमुख नेताओं ने कुछ यों दी अपनी प्रतिक्रिया…

शत्रुघ्न गौत्तम, विधायक केकड़ी

केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने विकास की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए बजट बनाया है। बजट से देश का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। केन्द्र सरकार सर्वांगीण और सर्वसमावेशी विकास के लिए काम कर रही है। लोगों का रहन-सहन बेहतर हुआ है। लोगों की कमाई बढ़ी है और वे भविष्य के लिए बेहतर सोच रहे हैं। तीन साल से 7% ग्रोथ बनी हुई है और इसके चलते भारत G-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं।
बजट में मध्यम वर्ग के लिए 2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले केन्द्र सरकार ने 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। इस बजट में गरीब और मध्यम वर्ग को एम्पॉवर करने पर जोर दिया गया है। यह बजट आमजन, किसानों, युवाओं और व्यापारियों का हितैषी साबित होगा। बजट प्रावधानों से आर्थिक सुधारों में तेजी आएगी। शत्रुघ्न गौत्तम, विधायक केकड़ी
समरवीर सिंह शक्तावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, केकड़ी

पूरे देश को उम्मीद थी कि बजट गरीबों और आम लोगों के लिए राहत लाएगा। मगर बजट में कोई राहत नहीं है। बजट निराशाजनक है। यह बजट नारों और जुमलों का पिटारा है। इस बजट ने सभी तबकों को निराश किया है। अर्थव्यवस्था के किसी भी प्रमुख क्षेत्र के लिए बजट में कोई दिशा और दृष्टि नहीं दिखी। बजट में बेरोजगारों के लिए कुछ भी नहीं किया गया। सबका साथ-सबका विकास का जुमला सुना सुना कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। समरवीर सिंह शक्तावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, केकड़ी

RELATED ARTICLES