Friday, March 14, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिनिशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्याम भक्तों ने लगाए खाटू...

निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्याम भक्तों ने लगाए खाटू नरेश के जयकारे

केकड़ी, 20 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति की ओर से बुधवार को फाल्गुन माह की एकादशी के उपलक्ष में शहर में निशान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पुरानी केकड़ी स्थित प्राचीन चारभुजा मंदिर से शुरू होकर जयपुर रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई। डीजे की धुन पर निकाली गई निशान यात्रा में बड़ी संख्या में सभी उम्र के श्याम भक्त शामिल हुए।

केकड़ी: श्याम मंदिर पहुंचने पर निशान यात्रा का स्वागत करते विधायक शत्रुघ्न गौतम एवं अन्य।

दर्शनार्थियों का लगा तांता निशान यात्रा के दौरान पूरा शहर जय श्री श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। शहर में पहली बार निकाली गई निशान यात्रा में शामिल श्याम भक्त हाथों में जय श्री श्याम लिखे निशान (झंडे) लेकर चल रहे थे। निशान यात्रा में विधायक शत्रुघ्न गौतम भी शामिल हुए। इस दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। फाल्गुन माह की एकादशी होने के कारण मंदिर में पूरे दिन दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।

RELATED ARTICLES