Saturday, March 15, 2025
Homeसमाजशोभायात्रा में गूंजे भगवान आदिनाथ के जयकारे, विधान पर समर्पित किए श्रीफल...

शोभायात्रा में गूंजे भगवान आदिनाथ के जयकारे, विधान पर समर्पित किए श्रीफल अर्घ्य, नृत्य नाटिका ने मोहा मन

केकड़ी, 03 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में बुधवार को प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। सुबह शुभकामना परिवार एवं स्वस्ति बालिका मंडल के सानिध्य में प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद दो स्वर्ण मंडित रथ में श्रीजी को विराजित कर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। अश्वरोही धर्म पताका थाम कर चल रहे थे। शोभायात्रा ​का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया तथा समाज के लोगों ने जिनेन्द्र प्रभु के समक्ष श्रीफल समर्पित किए।

केकड़ी: आदिनाथ जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।

भजनों की बहाई रसगंगा दोपहर में विधानाचार्य पंडित विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में आदिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया। श्रावक- श्राविकाओं ने भक्तिभाव के साथ विधान मण्डल पर एक सौ चौबीस श्रीफल अर्घ्य समर्पित किए। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। महाआरती के साथ विधान का समापन हुआ। शाम को आरती, णमोकार महामंत्र जाप, संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ आदि का आयोजन किया गया।

केकड़ी: आदिनाथ जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जैन समाज के विभिन्न संगठनों की पदाधिकारी व सदस्याएं।

नाटिका का किया मंचन त्रिशला महिला मंडल, आदिनाथ बहू मंडल एवं ब्राह्मी सुंदरी मंडल के तत्वावधान में आदिनाथ जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात्रि को घण्टाघर स्थित आदिनाथ मंदिर में ‘कहानी कुंडलपुर वाले बाबा की’ नाटिका का मंचन किया गया। इस दौरान माता मरु देवी के 16 स्वप्न अवतरित किए गए। पंडित अंकित जैन शास्त्री के सहयोग से आदिनाथ संस्कार केंद्र पाठशाला के बच्चों ने 12 भावनाओं की  शानदार प्रस्तुति दी। राजेश जैन कमलेश जैन मनोहरपुरा ने कार्यक्रम का उद्घाटन एवं घीसालाल अशोक कुमार आदित्य जैन ने दीप प्रज्जवल किया। संचालन अनिता रांटा ने किया।

RELATED ARTICLES