Thursday, March 13, 2025
Homeशासन प्रशासनवृद्धजनों के लिए 25 बेड का आवासीय वृद्धाश्रम शुरू, जिला कलक्टर ने...

वृद्धजनों के लिए 25 बेड का आवासीय वृद्धाश्रम शुरू, जिला कलक्टर ने किया उद्घाटन

केकड़ी, 04 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित व अनुदानित आवासीय वृद्धाश्रम का उद्घाटन बुधवार को जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने किया। कादेड़ा रोड दुर्गा कॉलोनी स्थित आवासीय वृद्धाश्रम वृद्ध पुरुषों और महिलाओं के लिए बनाया गया है जो गरीबी, परिवार से उत्पीड़न, निराश्रितता, और नि:संतान हैं। इस पहल का संचालन एमएमएम शिक्षण एवं जन शिक्षण संस्थान टोंक द्वारा किया जा रहा है। समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि केकड़ी जिले में इस प्रकार का पहला वृद्धाश्रम स्थापित किया गया है।

की जाएगी सभी जरूरतों की पूर्ति इस आश्रम में 25 बेड की क्षमता है, जहां वृद्धजन को नि:शुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा और रोजमर्रा की अन्य जरूरतों की पूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आश्रम 55 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए है। वे भारत के किसी भी राज्य के निवासी हो। यहां राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। यह वृद्धाश्रम 19 नवगठित जिलों के लिए स्वीकृत किया गया था।

RELATED ARTICLES