Wednesday, June 18, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिविशाल कलश यात्रा के साथ होगी भागवत कथा की शुरुआत, संत ईश्वरराम...

विशाल कलश यात्रा के साथ होगी भागवत कथा की शुरुआत, संत ईश्वरराम महाराज कराएंगे कथा का अमृतपान

केकड़ी, 19 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री रामद्वारा सेवा सत्संग समिति के तत्वावधान में आगामी 22 सितम्बर से 29 सितम्बर तक कादेड़ा रोड स्थित पटेल मैरिज गार्डन में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा महोत्सव का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा अपरान्ह बाद 4.30 बजे पुरानी केकड़ी स्थित रामद्वारा से रवाना होकर कथा स्थल पटेल मैरिज गार्डन तक पहुंचेगी। जहां व्यासपीठ पर विराजमान अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के संत ईश्वरराम महाराज भागवत कथा का अमृत पान करवाएंगे।

कथा महोत्सव की तैयारियां शुरु गौरतलब है कि संत ईश्वरराम महाराज केकड़ी में चातुर्मास के लिए विराजित रामस्नेही संत ललितराम महाराज के परम शिष्य है। कथा का समय सायं 7.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक रखा गया है। कथा के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसमे समिति के निरंजन मोदी, तुलसीराम विजय, हरिशंकर विजय, आनन्द सोमानी, गंगाराम माली, शंकर माली, रामजस माली, अतुल दाधीच, जगदीश फतेहपुरिया, भगवान शाक्य, सविता मोदी, सुमन विजय, संतोष विजय आदि सहयोग कर रहे है।

RELATED ARTICLES