Wednesday, January 21, 2026
Homeसामाजिकसदस्यता संख्या बढ़ने से आएगी समाज में मजबूती

सदस्यता संख्या बढ़ने से आएगी समाज में मजबूती

केकड़ी। श्री अखिल रावणा राजपूत संस्थान की बैठक रावणा राजपूत भवन में आयोजित की गई। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। जिला संयोजक कल्याण सिंह सोलंकी इंद्रपुरा ने अभियान की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस मौके पर केकडी शहर संयोजक जगदीश, केकडी देहात संयोजक बनवारी सिंह सलारी, सह संयोजक नरेंद्र सिंह अजगरा आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में गोपाल सिंह कच्छावा, गोपाल सिंह मेडतिया, सत्यनारायण सिंह कानावत, छोटू सिंह राठौड़, छोटू सिंह भराई, जीतू सिंह, महेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह नरुका समेत समाज के अनेक जने मौजूद रहे। संचालन एडवोकेट अर्जुन सिंह शक्तावत ने​ किया। शुरुआत में स्थानीय समाज के लोगों ने अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बंधवा कर अभिनन्दन किया। सभी संयोजकों को सदस्यता अभियान की डायरियां दी गई।

RELATED ARTICLES