Saturday, August 16, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिठाकुरजी को लगाया अन्नकूट का भोग, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

ठाकुरजी को लगाया अन्नकूट का भोग, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

केकड़ी, 07 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सत संस्कार सेवा समिति के तत्वाधान में गीता भवन, केकड़ी में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान ठाकुर जी को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन के साथ हुई, जिसमें स्थानीय कलाकारों और भक्तों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की ध्वनियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद ठाकुर जी की महाआरती की गई तथा बाद में ठाकुर जी को विभिन्न पकवानों से सजे अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया।

पारंपरिक व्यंजनों का लगाया भोग अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत ठाकुर जी को मूंग की दाल का हलवा, मालपुआ, पूड़ी, पकौड़ी, सब्जी सहित अन्य पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया गया। प्रसाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र फतेहपुरिया ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में समिति के संरक्षक बिरदी चंद नुवाल, अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, सचिव जगेश्वर शर्मा, राजेंद्र फतेहपुरिया, रामदेव जेतवाल, नंदकिशोर जेतवाल सहित कई अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं। इन सभी ने भक्तों के बीच प्रसाद वितरण और अन्य सेवाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES