Sunday, February 22, 2026
Homeचिकित्सातेईस फरवरी को लगेगा आंखों के ऑपरेशन का नि:शुल्क कैम्प, कोटा के...

तेईस फरवरी को लगेगा आंखों के ऑपरेशन का नि:शुल्क कैम्प, कोटा के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

केकड़ी, 17 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब केकड़ी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 23 फरवरी 2025 रविवार को जयपुर रोड पोकी नाडी स्थित लॉयन्स भवन में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में डीडी नेत्र चिकित्सालय कोटा के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। सुबह 10 बजे से जांच व भर्ती होगी। शिविर में भर्ती रोगियों को उसी दिन कोटा ले जाया जाएगा।

कोटा में होंगे ऑपरेशन अगले दिन डीडी नेत्र चिकित्सालय कोटा में ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे। रोगियों को लैंस, आवास, फल, दवा, भोजन, हरी पट्टी, चश्मे आदि क्लब की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर का आयोजन स्वर्गीय दीनबंधु मूंदड़ा की पुण्य स्मृति में मधु मूंदड़ा, मुकुल—आरती मूंदड़ा, पीयूष—सरिता मूंदड़ा एवं परिवार के सहयोग से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES