Monday, February 16, 2026
Homeहैल्थ एण्ड लाइफ स्टाइलकेकड़ी में फिर हुआ कोरोना विस्फोट

केकड़ी में फिर हुआ कोरोना विस्फोट

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) केकड़ी में कोरोना संक्रमण की गति थमने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को राजकीय जिला चिकित्सालय की आरटीपीसीआर लैब द्वारा जारी सूची के अनुसार कुल 71 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसमे 42 केकड़ी के एवं 29 अन्य स्थानों के रहने वाले है। राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणपतराज पुरी ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट हुए सभी लोगों को होम आइसोलेट करने के साथ ही इनके सम्पर्क में आए लोगों के सैम्पल लेकर जांच की जा रही है। इसी के साथ पॉजिटिव रोगियों को चिकित्सा विभाग की विशेष टीम द्वारा डोर टू डोर दवाईयां एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES