Sunday, February 15, 2026
Homeहैल्थ एण्ड लाइफ स्टाइलकेकड़ी में कोरोना संक्रमण की गति एकबार फिर हुई तेज

केकड़ी में कोरोना संक्रमण की गति एकबार फिर हुई तेज

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) केकड़ी में कोरोना संक्रमण फैलने की गति में एकबार फिर से तेजी आई है। शनिवार को राजकीय जिला चिकित्सालय की आरटीपीसीआर लैब द्वारा जारी सूची के अनुसार कुल 77 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। राजकीय जिला चिकित्सालय के उप नियंत्रक डॉ. दुर्गेश रॉय ने बताया कि केकड़ी शहरी क्षेत्र में 37, केकड़ी ग्रामीण क्षेत्र में 20 एवं अन्य ब्लॉक में 20 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। पॉजिटिव रिपोर्ट हुए सभी लोगों को होम आइसोलेट करने के साथ ही इनके सम्पर्क में आए लोगों के सैम्पल लेकर जांच की जा रही है। इसी के साथ पॉजिटिव रोगियों को चिकित्सा विभाग की विशेष टीम द्वारा डोर टू डोर दवाईयां एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES