Tuesday, March 10, 2026
Homeराजनीतिनिजी दौरे पर केकड़ी आए केबिनेट मंत्री खराड़ी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी...

निजी दौरे पर केकड़ी आए केबिनेट मंत्री खराड़ी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

केकड़ी, 30 अप्रेल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान सरकार के जनजातीय क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा मंत्री बाबूलाल खराड़ी बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अल्प प्रवास पर केकड़ी पहुंचे। केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद स्थित विधायक जनसुनवाई केंद्र में खराड़ी का माला पहनाकर व साफा बंधवाकर स्वागत किया।

ये रहे मौजूद इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, बावनमाता मंडल अध्यक्ष राजवीर हावा, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत, महामंत्री केदार शर्मा, महेंद्र रेगर, पार्षद लोकेश साहू, सुरेश साहू, नंदकिशोर साहू, पार्षद प्रतिनिधि प्रीतम जैन, दशरथ साहू, संजय बेनीवाल, अमित जेतवाल, राजेश मेहरचंदानी, अटल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES