केकड़ी, 28 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा से ऑनलाइन जुड़कर परिणाम की घोषणा की। परिणाम 93.6 प्रतिशत रहा। रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। छात्रों का रिजल्ट 93.16% जबकि छात्राओं का 94.08% रहा। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस साल 10वीं में 10 लाख 71 हजार 460 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें 10 लाख 02 हजार 842 स्टूडेंट्स पास हुए।

लड़कियों का रिजल्ट रहा बेहतर: प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम 83.67 प्रतिशत रहा। इसमें लड़कों का रिजल्ट 82.01% और लड़कियों का 85.03% रहा। प्रवेशिका परीक्षा में कुल 7 हजार 316 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें 7,099 ने परीक्षा दी। प्रवेशिका परीक्षा में 3,310 छात्रों में से 643 छात्र और 4,006 छात्राओं में से 974 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन पास हुई। परिणामों में केकड़ी के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर केकड़ी का नाम रोशन किया है। इनमे सरकारी व निजी विद्यालयों के बच्चे शामिल है।
ये है केकड़ी के होनहार…










