Tuesday, January 20, 2026
Homeसमाजक्षत्रिय सभा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, नई टीम में 35 सदस्य शामिल,...

क्षत्रिय सभा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, नई टीम में 35 सदस्य शामिल, सर्वसम्मति से किया मनोनयन

केकड़ी, 29 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी (श्री जगदम्बा छात्रावास केकड़ी) की कार्यकारिणी का पुनर्गठन पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह सावर (मुख्य संरक्षक) की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष बैठक में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नियमानुसार कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। पिछली कार्यकारिणी में अध्यक्ष गोपाल सिंह कादेड़ा, महामंत्री दशरथ सिंह भराई व कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह भराई को उनके पदों पर यथावत रखा गया है। संरक्षक मंडल और एडॉक कमेटी की सलाह के आधार पर अन्य पदों पर सदस्यों का मनोनयन किया गया।

ये बने सदस्य: पुनर्गठित कार्यकारिणी में कुल 35 सदस्य शामिल किए गए है। इनमें बहादुर सिंह पिपलाज, पृथ्वी सिंह सापून्दा, बृजराज सिंह कोहड़ा, महावीर सिंह भीमड़ावास, आशा कंवर सावर, श्री चंद्रवीर सिंह चौसला, शक्ति सिंह हरपुरा, लोकेंद्र सिंह बघेरा, रघुराज सिंह जूनिया, शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, धनराज सिंह प्रान्हेड़ा, अमराव सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह कनई, देवेंद्र सिंह हरपुरा, हितेंद्र सिंह जेतपुरा, रविन्द्र सिंह पिपलाज, शक्ति सिंह पारा, भरत सिंह सापून्दा, भूपेंद्र सिंह कोहड़ा, बृजेंद्र प्रताप सिंह सांकरिया, भगवान सिंह उनियारा, मोड सिंह भीमपुरा, होनहार सिंह सापून्दा, महेंद्र सिंह ढोस, अंबिका चरण सिंह कालेड़ा, प्रभाकरण सिंह बिसुंदनी, भवानी सिंह निमोद, गजराज सिंह बिसुंदनी, भगवत सिंह कालेड़ा, दशरथ सिंह पिपलाज, चंद्रवीर सिंह कन्नौज व विक्रम सिंह नयावास शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लायब्रेरी की व्यवस्था भंवर सिंह देवगांव को सौंपी गई है, जबकि भंडार का कार्यभार घीसू सिंह भाटी देखेंगे।

RELATED ARTICLES