Friday, August 1, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिखाटू श्याम के जयकारों संग निकली पदयात्रा, हाथों में निशान लेकर निकले...

खाटू श्याम के जयकारों संग निकली पदयात्रा, हाथों में निशान लेकर निकले भक्त

केकड़ी, 15 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी से मंगलवार को खाटू श्यामजी के लिए छह दिवसीय निशान पदयात्रा रवाना हुई। शुरुआत में पदयात्रियों ने मंडा का रास्ता स्थित बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश माली ने बताया कि आयो​जन समिति के सदस्यों ने पदयात्रियों को मौली बांधी व तिलक लगाया। इसके बाद जुलूस निकाला गया। जो सूरजपोल गेट, माणक चौक, चारभुजा मंदिर, लोढ़ा चौक, खिड़की गेट, सदर बाजार, घण्टाघर, जूनियां गेट, जयपुर रोड होते हुए पोकी नाडी पहुंचा। यहां पदयात्रियों ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद जयकारे लगाए।

21 जुलाई को पहुंचेंगे खाटू श्याम: पोकी नाडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन वंदन के बाद पदयात्रियों का जत्था खाटू श्याम के लिए रवाना हो गया। पदयात्रा 21 जुलाई को खाटू श्याम पहुंचेगी। जहां दर्शन व पूजा—अर्चना के बाद ध्वज चढ़ाया जाएगा। पैदलयात्रियों में ओम प्रकाश माली, गोपाल माली, राम माली, नोरत माली, राकेश कुमार माली, राकेश माली, राजू माली, कालूराम माली, लक्की माली, संजय माली, लोकेश माली, कैलाश माली, श्याम माली, मुकेश माली, भागचंद माली, एवं शिवराज माली आदि शामिल है। इस मौके पर कई महिला—पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES