Wednesday, October 15, 2025
Homeव्रत एवं त्योहारनवजीवन होम सेवा संस्थान में गांधी-शास्त्री जयंती व दशहरा उत्सव का त्रिवेणी...

नवजीवन होम सेवा संस्थान में गांधी-शास्त्री जयंती व दशहरा उत्सव का त्रिवेणी संगम, सत्य के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

केकड़ी, 03 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नवजीवन होम सेवा संस्थान केकड़ी में गुरुवार को महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती व दशहरा पर्व बड़े उत्साह व देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रधान ऋषिराज शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उन्होंने अपने संबोधन में देश के दो महान नेताओं को याद किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देने वाले महात्मा गांधी और “जय जवान, जय किसान” का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

बलिदान को किया याद: शर्मा ने आगे कहा कि आज का दिन बलिदान व देशभक्ति को याद करने के साथ ही विजयदशमी (दशहरा) का भी पावन अवसर है। उन्होंने बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह लोगों को हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में संस्थान के अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य मोहम्मद इरफान, दीपक साहू, आसाराम गुर्जर, दीपक वर्मा, भीमराज शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES