Friday, March 6, 2026
Homeक्राइम न्यूजबजरी माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: 250 टन अवैध बजरी जब्त, चारागाह...

बजरी माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: 250 टन अवैध बजरी जब्त, चारागाह भूमि पर कर रखा था स्टॉक

केकड़ी, 22 दिसंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग व पुलिस प्रशासन ने सोमवार को बड़ी संयुक्त कार्यवाही को अंजाम दिया। टीम ने खीरिया तहसील सरवाड़ में चारागाह भूमि से अवैध रूप से खनन कर स्टॉक की गई करीब 250 टन बजरी जब्त की है। अधीक्षण खनिज अभियंता अजमेर एवं सहायक खनिज अभियंता मनोज कुमार तंवर के निर्देशन में खनिज कार्यदेशक कौशल शर्मा एवं सरवाड़ थानाधिकारी रामपाल शर्मा मय जाब्ता ने खीरिया क्षेत्र में दबिश दी। जहां चारागाह भूमि पर भारी मात्रा में बजरी का अवैध स्टॉक पाया गया।

नीलामी की जाएगी: कार्यवाही के दौरान टीम ने अवैध बजरी के ढेरों को सीज कर 250 टन बजरी जब्त की। जब्त की गई बजरी को पट्टा धारक की सहायता से सुरक्षित स्थान टीपी पॉइंट गोयला पर डलवाया गया है। खनिज विभाग के अनुसार जब्त की गई इस बजरी की बाद में नियमानुसार नीलामी की जाएगी। इस कार्यवाही में खनिज कार्यदेशक कौशल शर्मा, सरवाड़ पुलिस थाना प्रभारी रामपाल शर्मा, बॉर्डर होमगार्ड के जवान तथा थाना पुलिस का जाब्ता शामिल रहा। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्यवाही से अवैध बजरी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES