Tuesday, January 20, 2026
Homeराजनीतिकार्यशाला में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बूथ अध्यक्षों को दिया जीत का...

कार्यशाला में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बूथ अध्यक्षों को दिया जीत का मंत्र, बोले-वोटर लिस्ट में न छूटे एक भी योग्य मतदाता, कार्यकर्ता निभाएं सक्रिय भूमिका

केकड़ी, 24 दिसंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र केकड़ी की विशेष कार्यशाला बुधवार को खेल स्टेडियम स्थित ऑडिटोरियम में विधायक शत्रुघ्न गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को त्रुटिहीन व अपडेट बनाना रहा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र का आधार है। यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि एक भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ने से न छूटे। उन्होंने विधानसभा के सभी BLA2 (बूथ लेवल एजेंट) को निर्देश दिए कि वे बूथ पर बैठकर वर्तमान सूची का बारीकी से निरीक्षण करें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है तो उसे जुड़वाएं तथा यदि किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम गलती से जुड़ गया है, तो उसे नियमानुसार हटवाने की प्रक्रिया पूर्ण करें।

चुनावों में जीत का आधार है सही मतदाता सूची: मुख्य वक्ता जिला महामंत्री सुभाष वर्मा ने SIR कार्यक्रम के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बूथ अध्यक्षों व BLA2 की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सक्षम अधिकारी से संपर्क करें। जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी ने कहा कि भविष्य में आने वाले पंचायत व नगरपालिका चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए इस कार्यक्रम में सही भागीदारी निभाना अनिवार्य है। जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंचासीन अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

केकड़ी: कार्यशाला में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह शक्तावत, उप जिला प्रमुख हगामी लाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, प्यारेलाल खींची, राजवीर हावा, राजवीर भींचर, रामेश्वर गोस्वामी, सत्यनारायण गुर्जर व गजराज कीर, आईटी जिला संयोजक रोहित जांगिड़, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकिशन गुर्जर, कल्याण सिंह सोलंकी, दमयंती जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शहर उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया।

RELATED ARTICLES