Homeक्राइम न्यूजएरिया डोमिनेशन अभियान: पुलिस की टीमों ने विभिन्न ठिकानों पर दी दबिश,...

एरिया डोमिनेशन अभियान: पुलिस की टीमों ने विभिन्न ठिकानों पर दी दबिश, 2 स्थायी वारंटियों सहित 6 वांछित दबोचे

केकड़ी, 04 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी शहर थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित 2 स्थायी वारंटियों सहित कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अपराधियों की धरपकड़, अवैध खनन, चोरी, लूट व मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में विशेष योजना बनाई गई। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में गठित टीमों ने थाना क्षेत्र में सघन गश्त व दबिश की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए भीलवाड़ा व टोंक जिले सहित स्थानीय क्षेत्रों के वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इन्हें किया गिरफ्तार: अभियान के दौरान पुलिस ने हीरालाल बैरवा (46) निवासी मिण्डोलिया थाना शाहपुरा जिला भीलवाड़ा (स्थायी वारंटी), महेन्द्र सिंह राजपूत निवासी हिसामपुर नासिरदा जिला टोंक (स्थायी वारंटी), राजू गुर्जर (28) निवासी नासिरदा जिला टोंक (गिरफ्तारी वारंटी), श्रवण उर्फ कालू मीणा (28) निवासी थली मोड बघेरा थाना केकड़ी शहर (गिरफ्तारी वारंटी), मुकेश मीणा (30) निवासी थली मोड बघेरा थाना केकड़ी शहर (गिरफ्तारी वारंटी) एवं रमेश मीणा (35) निवासी थली मोड बघेरा थाना केकड़ी (गिरफ्तारी वारंटी) को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, एएसआई छोटूसिंह, कांस्टेबल पंकज, राकेश, नीरज, धनराज, बलवान व दीनदयाल ने अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES