Sunday, February 1, 2026
Homeसमाजचारण समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, वक्ताओं ने दिया...

चारण समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, वक्ताओं ने दिया संगठन की मजबूती पर जोर

केकड़ी, 01 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सामाजिक आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श करने के लिए रविवार को चारण समाज की प्रथम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के बुजुर्गों व युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान एक संगठित कमेटी बनाने की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। सर्वसम्मति से समाज की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें धनराज सिंह खेड़ीशंकर को अध्यक्ष, महेंद्र सिंह आसिया को सचिव व भीम सिंह महियारिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पंजीकरण व विस्तार की योजना: कार्यक्रम में सत्यदेव सिंह (ठिकाना शंकर खेड़ी) व नाथू सिंह जी (ठिकाना बघेरा) ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाज की एकता व भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सुझाव दिया कि जल्द ही कार्यकारी समिति का विधिवत रजिस्ट्रेशन कराया जाए ताकि सामाजिक कार्यों को कानूनी व संगठित रूप दिया जा सके। बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस कमेटी के माध्यम से समाज की स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने व युवाओं को सही दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES