Wednesday, March 25, 2026
Homeशिक्षाप्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राध्यापिकाओं ने बिखेरी ज्ञान की चमक, नौ सदनों के...

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राध्यापिकाओं ने बिखेरी ज्ञान की चमक, नौ सदनों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

केकड़ी, 07 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): एमएलडी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को बाल सभा के तत्वावधान में अंतर-सदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव चन्द्रप्रकाश दुबे, प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा व आचार्य ब्रह्मानंद शर्मा द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं ने नौ अलग-अलग सदनों गार्गी, लक्ष्मीबाई, प्रियदर्शनी, द्रौपदी मुर्मू, लता मंगेशकर, कल्पना चावला, विजयलक्ष्मी, शिवशक्ति व अहिल्या बाई सदन के रूप में हिस्सा लिया।

एक-दूसरे को दी कड़ी चुनौती: व्याख्याता महावीर वर्मा व विनोद लौहार ने प्रतिभागियों से सामान्य ज्ञान, तात्कालिक मुद्दे, शिक्षा, शिक्षण पद्धति व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर आधारित चुनौतीपूर्ण प्रश्न पूछे। व्याख्याता रामलाल खटीक ने स्कोर बोर्ड पर अंकन का दायित्व निभाया, जबकि व्याख्याता सोनू कुमार खटीक ने समय सीमा प्रमुख की जिम्मेदारी निभाई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद प्रियदर्शनी व लता मंगेशकर सदन ने संयुक्त रूप से प्रथम, गार्गी, द्रौपदी मुर्मू व शिवशक्ति सदन ने संयुक्त रूप से द्वितीय एवं अहिल्या बाई सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

केकड़ी: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राध्यापिकाएं।

महत्व पर डाला प्रकाश: प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा ने परिणामों की घोषणा करते हुए प्रतियोगिता के शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्राओं में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है व उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता रामलाल खटीक, सोनू कुमार खटीक, दीपक भारती, रामलाल सैनी, रामप्रसाद साहू, निर्मला वैष्णव, रजनी चौहान, रेखा कंवर, कमलेश शर्मा, जीवराज खारोल व लेखा प्रमुख भागचन्द विजय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES