Saturday, February 28, 2026
Homeसमाजपद्मश्री विभूषित आचार्य नित्यानंदसूरी महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश, श्वेताम्बर जैन...

पद्मश्री विभूषित आचार्य नित्यानंदसूरी महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश, श्वेताम्बर जैन समाज ने की साधु-साध्वी वृंद की अगवानी, दर्शन-वंदन व प्रवचन का हुआ आयोजन

केकड़ी, 28 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): धर्म व अध्यात्म की नगरी में शनिवार को पद्मश्री विभूषित आचार्य नित्यानंदसूरी जी महाराज आदि ठाणा 6 व साध्वी पूर्णप्रज्ञा श्रीजी महाराज आदि ठाणा 2 का हर्षोल्लास के साथ मंगल प्रवेश हुआ। जूनियां से विहार कर केकड़ी आगमन पर श्वेताम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने साधु-साध्वी वृंद की भव्य अगवानी की। जयपुर रोड से शुरू हुआ यह भक्तिमय सफर बघेरा रोड स्थित दादाबाड़ी पहुंचा। यहां शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में दर्शन-वंदन व नवकारसी के पश्चात बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों के साथ जुलूस निकाला गया। मार्ग में चंद्रप्रभु मंदिर व शीतलनाथ मंदिर में दर्शन-वंदन करते हुए आचार्यश्री का काफिला सब्जी मंडी स्थित उपाश्रय पहुंचा।

परमात्मा से जुड़ने का दिया संदेश: उपाश्रय में आयोजित धर्मसभा में आचार्यश्री ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म की सार्थकता परमात्मा से जुड़ने में ही है। व्यक्ति को अपने व्यस्त जीवन में से समय निकालकर आत्म-कल्याण व प्रभु भक्ति की ओर अग्रसर होना चाहिए। इस अवसर पर जैन समाज के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। संपूर्ण वातावरण धर्ममय व उत्साहपूर्ण नजर आया। आचार्यश्री का यहां से आगामी मंगल विहार रविवार शाम को सुनिश्चित किया गया है।

RELATED ARTICLES