केकड़ी, 05 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक स्वर्गीय शम्भूदयाल बड़गूजर की 73वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। रामधाम संतसेवा आश्रम चौसला कॉलोनी मेवदाकला में महंत रघुवीर दास महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. बड़गूजर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा क्षेत्र में कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों की जानकारी दी। वक्ताओं ने उन्हें एक जनप्रिय नेता व विकास पुरुष के रूप में याद किया।

ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में दिनेश दास महाराज, राघव दास महाराज, गिरिराज चांवला, सुरेश चंद सेन, रामनारायण गोगावत, रामलाल लोहार, सत्यनारायण बीदा, रामपाल चौहान, गणेश जगरवाल, नंदकिशोर सैन, शकूर ईमाम शेख, दीपक माली व शिवम सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे। सभी ने स्व. बड़गूजर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

