Saturday, March 7, 2026
Homeशिक्षानारी शक्ति का सम्मान: हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, छात्राध्यापिकाओं...

नारी शक्ति का सम्मान: हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, छात्राध्यापिकाओं को दिलाई नारी सम्मान व गरिमा की रक्षा की शपथ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

केकड़ी, 07 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्री लाल दुबे महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक अनिरुद्ध दुबे, प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा, आचार्य ब्रह्मानंद शर्मा व प्रशासक डॉ. नीतू मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई, सावित्री बाई फुले, कल्पना चावला व कस्तूरबा गांधी जैसी महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

केकड़ी: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में उपस्थित छात्राध्यापिकाएं।

सांस्कृतिक व बौद्धिक प्रस्तुतियां: महाविद्यालय की छात्राओं ने भाषण, कविता व गीतों के माध्यम से नारी शक्ति का गुणगान किया। खुशबू ने आज की नारी, सब पर भारीव कविता ने नारी कोमल है कमजोर नहींजैसे विचारों से प्रभावित किया। कौशल माली ने भजन, मनीषा व सलोनी ने गीत व संजना ने राजस्थानी कविता प्रस्तुत की। वहीं इशिका जैन ने सावित्री बाई फुले व ममता माली ने कल्पना चावला के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं के विचार: आचार्य ब्रह्मानंद शर्मा ने माता सीता के जीवन चरित्र व रजनी चौहान ने परिवार की एकता पर विचार रखे। कार्यक्रम में व्याख्याता दीपक भारती, महावीर वर्मा, रामलाल माली, सोनू खटीक, विनोद पांचाल, साकेत बाकलीवाल, रामप्रसाद साहू व जीवराज खारोल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा ने सभी को नारी के सम्मान व गरिमा की रक्षा करने की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन आयुषी खाण्डल व अंजली शर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES