Monday, March 9, 2026
Homeव्रत एवं त्योहारचंग की थाप व रंगों की फुहार से सराबोर हुआ रंगपंचमी पर्व,...

चंग की थाप व रंगों की फुहार से सराबोर हुआ रंगपंचमी पर्व, युवाओं ने की मस्ती व धमाल, रंगों के उल्लास में रंगा जनजीवन

केकड़ी, 08 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी क्षेत्र में रविवार को रंगपंचमी का पर्व हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। रंगों के इस उत्सव पर चारों ओर उल्लास का माहौल नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर पर्व की खुशियों का इजहार किया। इस बार होली पर्व पर युवा वर्ग में जबरदस्त जोश देखने को मिला। दोपहर तक सड़कों पर फागुनी गीतों व ढोल की थाप के बीच होली का हुड़दंग जारी रहा। शहर के प्रमुख चौराहों व मोहल्लों में युवा डीजे की धुनों पर नाचते-गाते नजर आए, जिससे पर्व का आनंद दोगुना हो गया। विभिन्न समाजों के लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर होली खेली व मंगलकामनाएं दी।

चंग की थाप व फागुनी गीतों की धूम: नवयुवकों ने पारंपरिक चंग की थाप पर होली व फागुन के मस्ती भरे गीत सुनाकर माहौल को पूरी तरह रंगीन कर दिया। वहीं, धार्मिक स्थलों व मंदिरों में भी फागोत्सव के विशेष आयोजन किए गए, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ अबीर-गुलाल उड़ाया। रंगपंचमी के अवसर पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की। प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया ताकि त्योहार का उत्साह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES