केकड़ी, 15 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सदर थाना क्षेत्र के प्रान्हेड़ा ग्राम स्थित बांक्या सागर तालाब में रविवार को कपड़े धोने व नहाने गई एक महिला की डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने के कारण महिला गहरे पानी में चली गई जिससे यह हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय पूजा रैगर प्रतिदिन की तरह तालाब पर गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब किनारे महिला की चप्पलें मिलने से अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से तालाब में खोजबीन की गई व कुछ समय बाद महिला को बाहर निकाला गया।

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया: परिजन उसे तत्काल राजकीय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस के एएसआई प्रभुलाल मीणा मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे व घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच उपखंड अधिकारी दीपांशु सांगवान की जाएगी।


