Tuesday, March 17, 2026
Homeशिक्षाराजस्थान दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में निबंध व 'राजस्थान को जानो' क्विज...

राजस्थान दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में निबंध व ‘राजस्थान को जानो’ क्विज का आयोजन, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परखी अपनी सामान्य ज्ञान की दक्षता

केकड़ी, 17 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वाधान में राजस्थान दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों के लिए निबंध प्रतियोगिता व राजस्थान को जानोक्विज आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राजस्थान को जानोक्विज के दौरान स्वयंसेवकों से प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, भूगोल व सामान्य ज्ञान से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे गए। इस बौद्धिक मुकाबले में विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक उत्तर दिए। एनएसएस प्रभारी तनु बसवाल ने बताया कि राजस्थान को जानोक्विज में स्नेहल वैष्णव ने प्रथम, कोमल खटीक ने द्वितीय एवं परी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES