Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिगैस के दामों में बढ़ोतरी व किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला...

गैस के दामों में बढ़ोतरी व किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; डॉ. रघु शर्मा व विकास चौधरी करेंगे नेतृत्व

केकड़ी, 17 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने में विफलता के विरोध में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को प्रातः 11 बजे पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा एवं अजमेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी भी मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

आमजन की समस्याओं को लेकर घेराव: कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस की बढ़ी हुई कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता न होने से सामाजिक आयोजनों में भारी बाधा आ रही है। केन्द्र सरकार की इन्हीं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जनों व आमजन को पहुंचने का आह्वान किया गया है।

RELATED ARTICLES