Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिभाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ: पहले दिन तीन सत्रों...

भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ: पहले दिन तीन सत्रों में हुआ मंथन, कार्यकर्ताओं को सिखाए डिजिटल तकनीक के गुर

केकड़ी, 17 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के तत्वाधान में स्थानीय तुलसी गार्डन में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक व संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन तीन सत्र आयोजित किए गए, जबकि आगामी दिन में सात महत्वपूर्ण सत्र होंगे। शिविर के प्रथम सत्र को  मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए आईटी जिला संयोजक रोहित जांगिड़ ने पार्टी में सोशल मीडिया के उपयोगविषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया एक अमोघ शक्ति है, जो समाज की दशा व दिशा बदल सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप व ‘X’ पर अधिक से अधिक प्रसारित करें।

भ्रामक अफवाहों से सजग रहने की अपील: जांगिड़ ने ईरान युद्ध के संदर्भ में फैली गैस किल्लत जैसी अफवाहों का उदाहरण देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे आमजन को सही स्थिति से अवगत कराएं। उन्होंने सरल ऐप पर कार्यक्रमों को अपलोड करने, नमो ऐप के माध्यम से विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने व प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता रामकिशन गुर्जर संयोजक के रूप में उपस्थित रहे। शिविर के द्वितीय सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र विनायका व तृतीय सत्र में जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

केकड़ी: भाजपा शहर मण्डल के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर रितेश जैन, राजेंद्र चौधरी, अर्जुन सिंह शक्तावत, धनराज चौधरी, केदार शर्मा, कैलाश चौधरी, धनराज कच्छावा, राजेश महरचंदानी, सुरेश साहू, मनोज कुमावत, पूनम कंवर, लोकेश साहू, चित्रा व्यास, अमन चौधरी, विनोद गोठरवाल, गिरिराज चांवला, हेमराज आचार्य, भेरूलाल साहू, रामलाल डसानिया, राजराजेश्वर व्यास, दावल सिंह, अनिल राठी, प्रीति जैन, विमला डसानिया, उषा जैन, दमयंती जोशी, रोहन राठी, सांवरलाल, महेंद्र जीनगर, गजानन साहू, मधुसूदन वैष्णव, गोपाल टेलर, रामपाल चौहान, अटल शर्मा, विष्णु साहू सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES