Thursday, March 19, 2026
Homeक्राइम न्यूजअवैध शराब बेचने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार, श्मशान घाट...

अवैध शराब बेचने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार, श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

केकड़ी, 19 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी मदिरा बरामद की है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर श्मशान घाट के पास की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब लेकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस जाप्ते ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राकेश कुमार राव पुत्र रमेश चंद्र जाति भाट निवासी भट्टा कॉलोनी बताया।

48 पव्वे बरामद: जब पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद कट्टे की तलाशी ली, तो उसमें देशी मदिरा के 48 पव्वे बरामद हुए। शराब के परिवहन व कब्जे के संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में अनुसंधान एएसआई छोटूसिंह के सुपुर्द किया गया है। इस कार्रवाई में एसआई बनवारीलाल मीणा, कांस्टेबल केदार व धनराज शामिल रहे।

RELATED ARTICLES